बसुहरा के केवटान बस्ती में मगरमच्छ को पकड़ती वन टीम।- सोशल मीडिया।
हलिया। बसुहरा गांव स्थित केवटान बस्ती में बुधवार की सुबह दस फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर ददरी बांध में छोड़ दिया।
बुधवार की सुबह सुसुआड़ नाले के रास्ते में विशालकाय 10 फीट लंबा मगरमच्छ केवटान बस्ती में पहुंच गया। खेत में जा रही महिलाओं की नजर पड़ते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे के साथ पहुंचकर मगरमच्छ को घेर लिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। वन दरोगा सूरज पांडेय ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर मेजा ददरी बांध में छोड़ दिया।