फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ससुराल जा रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर और घर जा रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
अहरौरा बाजार ओवरब्रिज के पास हादसे में मृत संजय चौहान के परिजन। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
अहरौरा/जमालपुर। अहरौरा थाने से 200 मीटर दूर अहरौरा बाजार स्थित ओवरब्रिज के पास सोमवार की रात घर लौटते समय ट्रक की टक्कर से पैदल सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। दूसरी घटना में जमालपुर के रामपुर संपर्क मार्ग पर गोविंदपुर तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

अहरौरा के लतीफपुर हिनौता निवासी संजय चौहान (35) सोमवार की रात में बाइक से अहरौरा बाजार गए थे। वहां से पैदल घर आ रहे थे। ओवरब्रिज के पास सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को घटना की सूचना दी।
मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। वह सात भाईयों में पांचवे नंबर पर था। उसे एक बेटी और दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि रात में सड़क पार करते समय वह वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर नियमाताबाद निवासी बाइक सवार गोलू (19) सोमवार की शाम को बाइक से अदलहाट थाना क्षेत्र के धोबही गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में जमालपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के पास ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर किया गया।
उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें