फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ साल में बदल गई किस्मत, 25 साल की उम्र में बनाई करोड़ों की प्राॅपर्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। साइबर ठगी के आरोपियों की किस्मत आठ साल में बदल गई। 25 साल की उम्र में संदीप पटेल ने न केवल करोड़ाें की प्रॉपर्टी खरीदी, बल्कि रहन सहन में भी बदलाव आया। उसके सहयोगियों ने भी आलीशान घर बनवाए। हर कमरे में एसी और हाथ में आईफोन नजर आने लगा। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि साइबर ठगी के आरोपी संदीप सिंह पटेल, रजनीश मिश्रा व अन्य के जीवन में साल 2017 में परिवर्तन आया। अकाउंट में करोड़ों रुपये आने शुरू हो गए। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि घर में थार, स्कार्पियो सहित अन्य चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ गई। घर के सभी 13 कमरों में एसी, कमरों में रखे लाखों के फर्नीचर, महंगी टीवी, एंटीक सामान युवाओं के स्टेटस में आए उछाल को बताने के लिए काफी है। जांच कर रहे अधिकारियों की मानें तो मिर्जापुर के अलावा वाराणसी, लखनऊ में प्रॉपर्टी में करोड़ों रुपये का इन्वेस्टमेंट होने के सुराग मिले हैं। घर के सदस्य जो सामान्य फोन प्रयोग करते थे अब सभी के हाथ में आईफोन नजर आने लगा। आशंका है कि दुबई में भी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया गया है।
विज्ञापन


पत्नी के नाम से भी किया इन्वेस्टमेंट
देहात कोतवाल ने बताया कि खातों में बड़े-बड़े क्रेडिट आने के बाद संदीप सिंह की पत्नी के नाम से भी निवेश के दस्तावेज मिले हैं। आलीशान ब्यूटी पार्लर के साथ ही प्रापर्टी में भी निवेश किया गया है। जांच के साथ ही साइबर ठगी की परत दर परत खुल रही है।


मामले में पुलिस टीम जांच कर रही हैं। सुबूत जुटाए जा रहे हैं। आर्थिक अपराध है, जैसे-जैसे साक्ष्य मिलते जाएंगे कार्रवाई में तेजी आती जाएगी।- सोमेन बर्मा, एसएसपी मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें