फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर कीचड़ में फिसली बाइक, ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार/सक्तेशगढ़। थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को सुबह सड़क पर फिसलन के चलते बाइक सवार पिता-पुत्री गिर गए। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के भेड़ी कुसुम्ही गांव के मूल निवासी आशीष सिंह चुनार के स्टेशन रोड स्थित वैष्णव नगर कालोनी में रहते हैं। वे संत थॉमस स्कूल में शिक्षक हैं। उसी विद्यालय में उनकी दोनों पुत्रियां पढ़ती हैं। वे शनिवार को सुबह दोनों पुत्रियों कल्याणी और मांडवी को बाइक पर बैठाकर विद्यालय जा रहे थे। चुनार रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर फिसलन होने के कारण आगे जा रहा एक बाइक सवार लड़खड़ा गया। जिसके कारण आशीष की भी बाइक कीचड़ के चलते असंतुलित होकर गिर गई। उसी दौरान कल्याणी (16) ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार व स्कूल में शोक व्याप्त हो गया। संत थॉमस स्कूल में शोक सभा का आयोजन किया गया। कल्याणी कक्षा 11 की छात्रा थी। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार छात्रा की मौत हुई है। परिजन कोई कार्रवाई व पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें