फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक ही भवन में टीएफसी-मल्टीलेवल पार्किंग, खर्च होंगे 45 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ ही वाहनों की पार्किंग की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने की तैयारी है। काली खोह मार्ग पर 45 करोड़ रुपये से एक ही भवन में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी) और मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराने की योजना है।
विज्ञापन

देश के कोने-कोने से विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों को अभी वाहनों की पार्किंग के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पार्किंग के नाम पर उनसे मनमानी वसूली हो रही है। पर्यटन विभाग की ओर से मल्टी लेवल पार्किंग काली खोह मार्ग पर प्रस्तावित है। इसमें एक साथ 100 से 200 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसी में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर भी रहेगा। जहां पर्यटकों की सहायता के लिए कर्मचारी मौजूद रहेंगे। साथ ही वेटिंग हाल, शौचालय, कैफेटेरिया, जिले की पहचान वाले उत्पाद आदि की सुविधा रहेगी। यहां पहुंचने वाले सैलानियों को इधर-उधर भटकना नहीं होगा। पर्यटन विभाग की देखरेख में सीएंडडीएस को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले टीएफसी और मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण बरतर स्थित टूरिस्ट बंगला परिसर में प्रस्तावित था। राही लाज के नए भवन को प्रयोग के लिए उपयुक्त पाए जाने पर यह स्थान कैंसिल हो गया। नया स्थान कालीखोह के पास ढूंढा गया, क्योंकि यहां प्रयागराज, वाराणसी, मध्य प्रदेश की तरफ से आने वाले सैलानी आराम से पहुंच जाएंगे।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का कहना है कि दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काली खोह के समीप टीएफसी व मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 45 करोड़ रुपये से यह योजना मूर्त रूप लेगी। इसका लाभ देश-विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें