मिर्जापुर जिले के कछवां क्षेत्र में बाइक सवार सब्जी विक्रेता रविवार सुबह अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिर्जापुर जिले के कछवां क्षेत्र में बाइक सवार सब्जी विक्रेता रविवार सुबह अज्ञात वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मझवा ब्लॉक के कनक सराय गांव निवासी प्रेम मौर्या (32) कछ्वां बाजार में फुटपाथ पर सब्जी बेचता था।
विज्ञापन
कछवां बाजार से बाइक पर आलू लाकर कछ्वां रोड मार्ग स्थित कनक सराय अपने घर आ रहा था। कछवां रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइख में टक्कर में मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम को दो पुत्री और दो पुत्र हैं। पिता के मौत से बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।