फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
नरायनपुर मृतक मुन्नी देवी की फाइल फोटो - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह 10 बजे अचीतपुर गांव के सामने ट्रक से कुचल कर बाइक सवार मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ आरटीओ चेकिंग से बचने के लिए खड़े ट्रक के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया जिससे भिड़कर बाइक समेत सवार गिर पड़े और विपरीत दिशा से जा रहा ट्रक महिला का कुचलता निकल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कछवां थाना क्षेत्र के छतेरी बाजार निवासी आजम अली (30) अपनी माता मुन्नी बेगम (60) के साथ जमालपुर थाना क्षेत्र के भदावल गांव किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम में शामिल होकर वह छतेरी बाजार अपने घर जा रहे थे। आरटीओ चेकिंग से बचने के लिए नरायनपुर से मिल्कीपुर तक ट्रकों की कतार लगी थी। अचीतपुर गांव के सामने खड़े ट्रक के चालक ने अचानक दरवाजा खोला तो बाइक सवार उससे टकरा कर गिर पड़े। इसी बीच वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक का पिछला पहिया सड़क गिरी मुन्नी बेगम को कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मां की मौत अपनी आंखो के सामने होता देख बाइक चालक पुत्र आजम अली बेहोश हो गया। आसपास के ग्रामीण किसी तरह उसे होश में लाए और परिजनों को सूचना दी। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका को चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। मौत से परिवार के साथ ही गांव में मातम है।
विज्ञापन

कैलहट : बाजार में मंगलवार की शाम को ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो लेेग घायल हो गए। चुनार के तरफ से आ रहे मोटर साइकिल सवाल पप्पू(47 ) पुत्र रामसेवक औरसुधीर (45)पुत्र सुरेन्द्र को कैलहट बाजार में ओवर ब्रिज पर नरायनपुर के तरफ से आ रहे ट्रक के सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों रामनगर के रहने वाले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें