फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। कस्बे में स्थित किसान इंटर काॅलेज के पास शुक्रवार को दोपहर में रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के मारकुंडी क्षेत्र के बेलखर गांव निवासी श्याम कुमार (45) अपनी पत्नी ज्योति (40) के साथ अपनी बहन के घर मिर्जापुर में शादी में शामिल होने जा रहे थे। राजगढ़ स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पति-पत्नी बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़, पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें