फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनियंत्रित हुआ बाइक सवार, सड़क किनारे खाई में गिरा, एक की मौत, दो घायल, पुलिस कर रही जांच

Sun, 15 Jun 2025 10:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

सेमरी गांव के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। घटना में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास रविवार शाम को चुनार से वापस आ रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई मे गिर पड़े। जिसमें तीनों घायल हो गए। सभी को पुलिस के सहयोग से सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जय चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के मघईमर, कलवारी गांव निवासी बीरेंद्र (40), रामबहादुर (30), बिमलेश (13) शुक्रवार को चुनार ईट के भट्ठा पर काम करने गए थे। दो दिन काम करने के बाद काम समाप्त होने पर भुगतान लेकर वापस अपने घर आ रहे थे। जैस ही चुनार राजगढ़ मार्ग पर सेमरी मोड़ के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां परीक्षण कर चिकित्सकों ने बीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकी दो घायलों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पहुंचीपुलिस सभी को अस्पताल पहुंचाई जहां एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें