फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संरक्षित पशुओं से भरी पिकअप पलटी, तस्कर हुए फरार, मार्ग बाधित, पुलिस ने यातायात सुचारू कराया

Sun, 15 Jun 2025 09:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

संरक्षित पशुओं से भरी पिकअप पलटने से मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग बाधित हो गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया। 
 
विज्ञापन
पिकअप पलटी तस्कर हुए फरार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव के पास रविवार की रात लगभग 7:45 बजे वध के लिए जा रही भैस लदी पिकअप पलट गई। वाहन पलटने पर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए।सड़क में पिकअप पलटने से दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी।सूचना पर पहुची पुलिस जाम खुलवाई तथा भैसों को थाने ले गयी।

विज्ञापन


क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्कर रविवार को एक पिकअप में चार भैस लादकर वध के लिए करमा की तरफ से राजगढ़ की तरफ जा रहे थे।जैसे ही बिशनपुरा गांव के पास पहुंचे तभी भैंस से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बीचो-बीच पलट गई। जिससे पिकअप में लदी भैंस चोटिल हो गई।

पिकअप में सवार दो पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सड़क के बीचो-बीच पिकअप पलटने से मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग बाधित हो गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सड़क के बीच से पिकअप को हटवा कर जाम खुलवाया तथा वध के लिए जा रही भैंसों को राजगढ़ थाने ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि वध के लिए जा रही पिकअप में चार भैंस पकड़ी गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें