फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के सिकटही जंगल के पास स्थित एसएन फ्लैग फाउंडेशन के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग घायल हुए थे। इसमें एक की उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ककरद गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश पुत्र स्व. दशरथ गांव निवासी 40 वर्षीय कल्लू के साथ शिवपुर पिंडदान करने गया था। वहां से दोपहर में घर वापस लौटते समय बाइक सिकटही जंगल के पास स्थित एसएन फ्लैग फाउंडेशन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बाइक सवार दोनों घायल हो गए। राहगिरों ने परिजनों को सूचना देकर दोनों को उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रमेश की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें