जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग लड़की को बरामद कर पुलिस भगाने के आरोपी युवक के खिलाफ गुरुवार अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। 15 सितंबर की देर शाम घर से बाहर सिवान में शौच करने के लिए गई नाबालिग लड़की को उसी गांव का लड़का बहला कर भगा ले गया था। नाबालिग लड़की के पिता ने बुधवार को थाने मे तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये मुखबिर से मिली जानकारी पर नाबालिग लड़की को जिवनाथपुर रेलवे क्रांसिग के पास से बरामद किया। युवक पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल मुआयना के लिए भेज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।