फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के खोतोमहुआ तिराहा के पास बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बभनी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह निवासी आनंद कुमार (30) और हृदयनारायन (40) बाइक से कहीं जा रहे थे। खोतोमहुआ तिराहे के पास दोनों सड़क पर लहूलुहान हाल में पड़े मिले। राहगीरों की मदद से उन्हें बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आनंद कुमार की मौत हो गई। वहीं हृदयनारायन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें