फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल पर सोमवर की शाम को पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी अजय चौहान (42) पुत्र गंगा चौहान किसी कार्य से मिर्जापुर आया था। देर शाम को वह बाइक से अपने घर जा रहा था। वह शास्त्री पुल पर पहुंचा था कि सामने से आ रहे पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों केे मदद से पुलिस घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आई। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौत से आक्रोशित परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक समेत पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें