सीखड़। चुनार कोतवाली के अंतर्गत चुनार घाट वाराणसी राजमार्ग -74 पर बसारतपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के लालपुर निवासी 18 वर्षीय आकाश कुमार पुत्र राजेश ने साथी 19 वर्षीय दिनेश पुत्र राधेश्याम के साथ बाइक से चुनार घाट से वाराणसी की ओर जा रहा था। दोनों बाइक लेकर क्षेत्र बसारतपुर गांव के पास पहुंचे थे कि स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। स्कार्पियों सवार मौका पाकर फरार हो गया। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाया था। इसके चलते सिर में गंभीर चोट लगी। घायल दिनेश को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के पिता राजेश ने चुनार कोतवाली में स्कार्पियो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।