फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर घाटमपुर गांव के पास रविवार को देर रात बाइक को हाईवा ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नरायनपुर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक घर लौट रहे थे। रास्ते में घाटमपुर गांव के पास पहुंचे थे कि तभी बाइक को हाईवा ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों में से विकास कुमार उर्फ छोटू (22) पुत्र राजकुमार व मुन्ना (24) पुत्र शोभनाथ निवासी मदारपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीर व आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से तीनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दो युवकों विकास व मुन्ना को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए जाते समय विकास की रास्ते में मौत हो गई। मुन्ना का निजी चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है। पीछे बैठा तीसरा युवक सनी (22) बाल-बाल बच गया। विकास के पिता राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। विकास की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव व परिवार के लोग थाने पहुंच कर दहाड़ें मारकर रोने लगे। विकास तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों ने बताया कि विकास नौकरी के संबंध में नरायनपुर गया था। लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाईवा को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार विकास की मौत हो गई है। विकास के पिता राजकुमार की तहरीर पर आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें