पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के तोलगी गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को थाने में तहरीर दी है।
गांव निवासी उषा देवी पत्नी सिहोरी ने तहरीर में बताया कि उसकी जमीन पर विपक्षी एकजुट होकर जबरन मकान बनाने के लिए नींव खोद रहे हैं। महिला क आरोप है कि विपक्षियों को मना करने गई तो चार से पांच की संख्या में लोग उसे मारने-पीटने लगे। आरोपी घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।