फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकेतक से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के बभनी मोड़ पर शुक्रवार की देर रात को सड़क किनारे लगे संकेतक से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को पीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पचोखरा खुर्द गांव निवासी शिव प्रसाद (38) पुत्र रामनगीना दूध देने के लिए गांव निवासी बब्बू (25) लालत प्रसाद के साथ शुक्रवार की शाम को शीतलगढ़ जा रहे थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के बभनी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को पीएचसी ले गई। जहां डाक्टर ने रामनगीना को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बब्बू को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। रामनगीना को दो पुत्र और एक पुत्री है। दो भाइयों में छोटे थे। बड़े पुत्र मनीष की 11 मई को शादी तय हुई है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव केे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें