हलिया। चककोटार बौद्ध स्थल के पास बुधवार की रात बाइक सवार व्यक्ति 15 फीट नीचे नहर में गिर गया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे पीएचसी हलिया पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कला गांव निवासी 48 वर्षीय अजय सिंह बाइक से हलिया बाजार से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में चककोटर बौद्ध स्थल के पास बाइक अनियंत्रित होकर नहर में 15 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे नहर से बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अजय सिंह की नहर में गिरने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।