फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टकराकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। हथेड़ा गांव के सामने बृहस्पतिवार को देर शाम खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक जाकर टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हर्रा गांव निवासी 30 वर्षीय उमेश कोल बाइक से अपने साले मटिहरा गांव निवासी 35 वर्षीय अभिराज कोल व साथी 33 वर्षीय परमसुख विश्वकर्मा के साथ ड्रमंडगंज बाजार गए थे। वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला रहे उमेश के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अभिराज और परमसुख गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने घायलों को एबुंलेस से पीएचसी भेजवाया। साथ ही उमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां डॉक्टर ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। उमेश से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम लाल ने बताया कि सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में टकराने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें