सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार के समीप राजाबाजार में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर टॉली की चपेट में आने से बाइक की मौत हो गई।
वह दीवानी जौनपुर से अपने एक मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रहे । परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खुटहन थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के निवासी रामभूलन दूध खरीदने और बेचने का कारोबार करते हैं। उनके दो बेटे विनोद और मनोज (29) हैं।
दोनों ही बेटे दूध के कारोबार में पिता के साथ काम का संभालते हैं। पिता ने बताया कि शुक्रवार को छोटा बेटा मनोज जौनपुर न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे के सिलसिले में शहर गया। शाम करीब 5 बजे जब वह मोटरसाइकिल लेकर शिकारपुर-खुटहन मार्ग होते हुए घर आ रहा थे, तभी मल्हनी बाजार के समीप स्थित राजा बाजार के पास किसी ट्रैक्टर की ट्राली से अचानक मनोज टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मनोज की चचेरे भाई मनीष को फोन कर घटना की जानकारी दी।
डायल 108 एबुलेंस सेवा की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां परिजन रात 11 बजे इलाज के लिए लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।
वर्ष 2021 में मनोज की शादी हुई थी। चार साल की बेटी माही है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया परिजनों की घटना की जानकारी हुई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।