अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-जमुई मार्ग पर स्थित कलकलिया नदी के पास शुक्रवार की शाम को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुुलिस और परिजनों को घटना की जानकरी दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
जमालपुर थाना क्षेत्र के विक्सी गांव निवासी गौतम (27) पुत्र स्व. किसुन अपने ससुराल अहरौरा थाना क्षेत्र के सरिया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वह अहरौरा बाजार में सामान खरीदने के लिए ससुराल से वापस आ रहा था। जहां कलकलियां नदी गांव के पास डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुुलिस और परिजनों को सूचना दिया। घटना के बाद आक्रोशित गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक को दो बच्चें है। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर अहरौरा थाना प्रभारी संजय सिंह व अदलहाट थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया फार्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनो को समाया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन माने और जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर को थाने भेज दिया।