फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार अढ़ाती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर कमालपुर गांव के सामने गुरुवार की शाम छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अढ़ाती की दर्दनाक मौत हो गई। आढ़ती केे मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी 40 वर्षीय इंद्रजीत सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर न्यू सब्जीमंडी नरायनपुर में आढ़त खोल रखा है। वह सब्जी के फुटकर दुकानदारो से बकाया वसूली करने नरायनपुर बाजार आ रहा था। वह वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर कमालपुर गांव के पास पहुंचा था कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। वाहन चालक मौका पाकर भाग गया। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। बाइक सवार हेलमेट लगाया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को एक पुत्री और दो पुत्र है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें