चील्ह। थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित दुकान में सो रहे बाइक मिस्त्री की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह दुकान के बाहर न आने पर लोग अंदर जाकर देखे तो वह मृत पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के मझलीपट्टी निवासी 24 अंशुमान सिंह पुत्र श्रीकांत बाइक मिस्त्री है। हनुमान नगर में उसकी दुकान है। सोमवार को उसने एक बाइक का इंजन बनाया। रात को घर से खाना खाकर अपने दुकान पर आया। बाइक बनाने के बाद उसे उसके इंजन को रवा करने के लिए बाइक चालू कर सो गया। सुबह वह दुकान के बाहर नहीं आया। तो लोग उसके दुुकान के पास गए। वहां दुकान अंदर से बंद होने पर धक्का दिया तो दुकान खुल गया। बाइक चालू थी। कमरे में धुंआ भरा था। युवक दुकान में मृत अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे चील्ह थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान में गैस वेल्डिंग करने मशीन थी। बाइक का इंजन चालू था। इस कारण गैस बनने से उसकी जान जाने की आशंका लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।