फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव के पाल बस्ती के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बनकी गांव के महमदवा मौजा निवासी राजेश (25) बाइक से किसी काम से पटेहरा गए थे। घर लौटते समय पाल बस्ती के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को एंबुलेंस से पीएचसी पटेहरा भेजा गया। जहां डाॅ. विभूति नारायण मिश्र ने उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें