ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे से बाइक जाकर भिड़ गई। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही बोलेरो से आ रहे रिश्तेदार घायल युवक को ड्रमंडगंज अस्पताल में ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय और वहां से घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
हलिया थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी बृजेश गूजर (22) पुत्र श्रीनाथ गूजर अपने ननिहाल मध्य प्रदेश रहता है। 22 मई को सगरा गांव से बृजेश की शादी हुई थी। बृजेश को उसके नाना-नानी ने गोद ले रखा था, इसलिए वह वहीं रहता था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वह वापस अपने ननिहाल जा रहा था। ननिहाल के लोग बोलेरो से थे और बाइक बृजेश अपने चचेरे भाई 15 वर्षीय नीरज गूजर पुत्र भोला गूजर के साथ ननिहाल मध्य प्रदेश जा रहा था। वह हलिया थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास पहुंचा था कि खड़ी ट्रक में बाइक जा भिड़ी, इससे बाइक सवार बृृजेश सिंर में गंभीर चोट लगी। वह हेलमेट नहीं पहने था। सिर में चोट लगने के करण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घायल नीरज को पीछे बोलेरो से आ परिजन उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से मंडलीय अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।