फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से कुचलकर साइकिल सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्ति नगर राजमार्ग पर स्थित थाना गेट के सामने टैंकर के चपेट में आने से एक वृद्ध किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को हटवाकर कर परिजनों को सूचना दिया। पुलिस ने चालक को पकड़कर टैंकर को कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौरही गांव निवासी सरजूपाल (60) पुत्र स्व. झांझू पाल सोमवार को साढ़े तीन बजे क्षेत्रीय सहकारी समिति अदलहाट से खाद लेकर साइकिल से घर जा रहा था। उसी समय वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही टैंकर ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में टैंकर से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। वृद्ध के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने भाग रहे टैंकर को पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक को एक पुत्र है। जो जालंधर में है। हाईवे पर आए दिन हो रहे आदसे पर अंकुश नहीं लग रहा है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें