फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानी दरबार में लगी कतार

Tue, 11 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
देवी की प्रत‌िमा
विज्ञापन

विज्ञापन
मां दुर्गा पूजनोत्सव के तहत महानवमी तिथि पर पूजन पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की नयनाभिराम झांकी का दर्शन की श्रद्धालु निहाल हो उठे।  पूजन कमेटियों की तरफ से पंडाल व आसपास बिजली के झालरों व ट्यूबलाइटों से की गई सजावट की छटा देखते बन रही थी।

नगर के महुवरिया, तेलियागंज, डंकीनगंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, त्रिमोहानी, संकठाघाट, सुंदरघाट, रमईपट्टी, इमामबाड़ा, विंध्याचल रोड, लोंहदी, भुजवा की चौकी, चौबेटोला, भैसहिया टोला, पक्की सरांय, वासलीगंज सहित कई इलाकों में पूजन पंडाल सजाए गए हैं। पूरे शहर में  भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 नगर के लोंहदी कला के भुजवा की चौकी के पंडाल में हवन किया गया। हवन पूरे शहर में हुआ, जिससे वातावरण सुगंधित हो गया। जिगना के बिहसड़ा बाजार के पंडाल में दिन भर पूजन चला। चुनार।  नवरात्र में अंतिम दिन पूरा नगर भक्ति के माहौल में डूब गया। पूजा समिति की  ओर से अपने पंडाल को सजाने में हुनर का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें