फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी मेले में सजाईं18 झांकियां

Tue, 11 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विजयादशमी मेले की तैया‌र‌ियां
विज्ञापन

विज्ञापन
बरियाघाट के विजयादशमी मेले में इस बार 18 झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। मेले में कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह जानकारी सोमवार को एक रेस्टोरेंट में श्रीरामलीला कमेटी बरियाघाट के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रहरि ने दी। 
 उन्होंने बताया कि विजय दशमी मेले का उद्घाटन  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। समाजसेवी सभाजीत सिंह, राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
  राम-रावण युद्घ रात 12 बजे होगा तथा रावण दहन एक बजे किया जाएगा। मेले में कैमरे लगवाए गए हैं और पुलिस कंट्रोल रूम व मेला कंट्रोल रूम को हाईटेक बनाया जा रहा है। समुद्र मंथन, चंड-मुंड से विंध्याचल देवी का युद्ध, अमरनाथ शिवलिंग की कथा का मंचन, रासलीला, श्रीराम दरबार, अशोक वाटिका, सुग्रीव दरबार, रावण दरबार, राजा दक्ष व सती सहित 18 झांकियां सजाई गई हैं। बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर की भव्य सजावट भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें