फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निडर होकर भगत सिंह ने अंग्रेजी हुकूम के खिलाफ उठाई आवाज

विज्ञापन
अमर शहीद सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विश्व हिंदू महासंघ (गौरक्षा) के कार्यकर्त
विज्ञापन
-प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विश्व हिंदू महासंघ (गोरक्षा) के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद को किया नमन
विज्ञापन


मिर्जापुर। शहीद दिवस पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरदार भगत सिंह को याद करते हुए नमन किया। महासंघ के प्रदेश मंत्री (गोरक्षा) के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिविल लाइन स्थित सरदार भगत सिंह पार्क पहुंचे। जहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री रंंजीत यदुवंश ने कहा सरदार भगत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि भगत सिंह ने बहुत ही कम आयु में देश की आजादी के लिए सबकुछ न्यौछावर कर दिया। बल्कि उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाई और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाकर देशवासियों को आजादी दिलाई। इस दौरान गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, शंभूनाथ, मनोज सोनकर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, आकाश प्रजापति, नितेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें