अब वह कहीं और शादी करने जा रहा है। महिला के आरोप पर एसपी ने देहात कोतवाल बृजेश सिंह को आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। देहात कोतवाल आरोपी सिपाही रोहित दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी सिपाही फरार हो गया। इसके चलते रविवार को उसकी बरात नहीं जा सकी।
रविवार को दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला, उसके पति व उसके अधिवक्ता और आरोपी सिपाही के अधिवक्ता देहात कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्ष ने आपस में बात की लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। महिला का पति उसे साथ रखने को तैयार है लेकिन वो किसी के साथ नहीं रहना चाहती। सिपाही के साथ शादी की जिद पर अड़ी है।
देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि महिला ने चचेरे देवर जो सिपाही है, उस पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।