फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : मिल्क पाउडर से बना खोवा धड़ल्ले से बिक रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। होली नजदीक आते ही मुनाफाखोर बाजार में उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। राजगढ़ बाजार, पटेल नगर और सक्तेशगढ़ सहित आसपास के बाजारों में मिल्क पाउडर से बना खोवा (मावा) बड़े पैमाने पर तैयार कर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

संबंधित विभाग सहित प्रशासन मौन है। सूत्रों के अनुसार, मांग के अनुरूप दूध की उपलब्धता नहीं होने से मिलावटखोर मिल्क पाउडर, वनस्पति घी और हानिकारक रसायनों के मिश्रण से खोवा तैयार कर रहे हैं।
यह ‘’नकली खोवा’’ देखने में असली से ज्यादा सफेद और आकर्षक लगता है, लेकिन इसका सेवन लिवर, किडनी और पाचन तंत्र के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है।
सक्तेशगढ़ और आसपास के इलाकों में मिलावटी खोवा न केवल स्थानीय दुकानों पर बेचा जा रहा है, बल्कि आसपास के अन्य बाजारों में भी इसकी सप्लाई की जा रही है। लेकिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस छापेमारी या नमूनों का संकलन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय प्रशासन को अधिक सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें