फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जीतने पर मिलेगी बेहतर सुविधा

Fri, 17 Nov 2017 12:09 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नगर में विकास के 27 सूत्री संकल्प पत्र के अनुसार काम कर रही है। निकाय चुनाव के पीछे पार्टी का स्पष्ट विजन है। पार्टी नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्य बनाने तक ही नहीं, बल्कि नगर के संपूर्ण विकास करने का सपना लेकर मैदान में है। नगर में बेहतर पेयजल, बिजली, सड़क, आवागमन और आवास आदि की सुविधा दी जाएगी। ये बातें नगर के जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं को कांजी हाउस में मरने के लिए नहीं छोड़ेंगे। पशुओं को रखने का स्थान बनेगा। साथ ही पार्कों का सुंदरीकरण होगा। अहरौरा में 15 वर्ष पूर्व पेयजल परियोजना, गंगा कटान मुद्दे पर पिछली सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में कूड़ा निस्तारण के लिए लगा प्लांट जंग खा रहा है। केंद्र और राज्य की सरकार घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश का विकास कर    रही है।
 उन्होंने कहा कि डोकलाम मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय के आगे चीन को झुकना पड़ा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दूरगामी निर्णय से नक्सलवाद पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। भारत के निरतंर विकास और नये युग के विकास के अनुसार भारत को आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। आज प्रदेश को दो योगी चला रहे हैं। प्रदेश और देश की सरकारें जनता के विकास के लिए काम कर रही हैं। सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का वादा पूरा करते हुए 36 हजार करोड़ रुपये जारी किया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निकाय चुनाव में मिर्जापुर से मनोज जायसवाल, कछवां से राजेश, चुनार से विजय बहादुर सिंह, अहरौरा से जयकिशन के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। सभा में विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, सुस्मिता मौर्य, जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किया। संचालन दिनेेश तिवारी ने किया। इस दौरान मनोज श्रीवास्तव, गंगा सागर दूबे, राजकुमारी खत्री, वृंदा प्रसाद विश्वकर्मा, श्यामसुंदर केसरी, बृजभूषण सिंह, रमेश दूबे, राजेंद्र पटेल, सुरेंद्र सिंह, संतोष गोयल, अमन तिवारी, श्याम सिंह, द्वारिका साहू, नितिन विश्वकर्मा , कौशल श्रीवास्तव, वीकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें