फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड पैकेट का नहीं मिला लाभ

Thu, 29 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली
विज्ञापन
 
विज्ञापन

क्षेत्र के  साढ़े सात हजार अंत्योदय कार्डधारकों को फूड पैकेट योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजना से वंचित होने पर प्रभावितों में रोष व्याप्त है। सफेद कार्डधारकों  को योजना का लाभ नहीं मिलने का मलाल है।
तहसील क्षेत्र में 15 हजार 883 अंत्योदय कार्डधारक  हैं। इनमें से आठ हजार दो सौ 93 को फूड  पैकेट लाभ के लिए चुना गया है। राजस्व तथा आपूर्ति विभाग की पेंचीदगी में सात हजार पांच सौ 70 अंत्योदय कार्डधारक लाभ से वंचित रह गए हैं। वंचित लोगों का आरोप है कि तहसीलकर्मियो की लापरवाही से उन्हें योजना का लाभ नही मिल पाय।
विज्ञापन
   क्षेत्र में कुल 95 सार्वजनिक वितरण  प्रणाली (सरकारी राशन की दूकान) हैं, जबकि पटेहरा ब्लॉक के 52 व राजगढ़ में से सात  दूकानों को क्षेत्र के अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह तक नियमित रूप से फूड पैकेट  सरकार द्वारा वितरण करने के लिए चयन किया गया। वहीं राजगढ़ के तीन  दर्जन दूकानदारों को योजना से वंचित रखा गया है। आरोप लगाया  जा रहा कि सूची भेजने में कोताही बरती गई है।  गरीबों को दो निगाह से देखा जा रहा  है।
विज्ञापन
  वहीं अपात्रों का नाम सूची में भेज कर लाभ दिया जा रहा है। आपूर्ति विभाग का कहना है की सभी कार्डधारकों की  सूची नेट पर उपलब्ध है और दैवी आपदा की लिस्ट तहसीलदार आफिस से जाती  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें