दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम चरण की समाप्ति के बाद जब चलाचली की बेला थी तो अंतिम सत्र को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश मंच पर पहुंचे।
उनका भाषण जब कुछ लंबा खिंचा तो कार्यसमिति के अधिकांश सदस्य ऊंघने लगे। बैठक में उपस्थित महिला और पुुरुष सदस्य जब नींद की झपकियां ले रहे थे तो कैमरों के फ्लैश तेजी से चमके।