फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन शुरू हुआ मूल्यांकन

Fri, 03 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीनों मूल्यांकन केेंद्रोें पर कापियों का मूल्यांकन गुरुवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन


चौथे दिन मूल्यांकन केंद्र में बनाए गए स्टोर से कापियां निकलीं। तीनों केंद्रों पर डिप्टी हेड और परीक्षकों ने 8361 कापियों का मूल्यांकन किया।

वहीं नगर के एएस जुबिली इंटर कालेज में मूल्यांकन से रोकने पर शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोेकझोंक हुई।

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के पांडेय, चेत नारायण शिक्षक गुट और वित्तविहीन शिक्षकों ने तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखा।

 माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के शिक्षकों ने मंडलीय मंत्री डा. संजय मिश्र के नेतृत्व में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखा।

एएस जुबिली इंटर कालेज में हुई सभा में प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा. श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की मांगें पूरी होने तक बहिष्कार जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने शिक्षकों की समस्याओं को बताया। सभा को जिला मंत्री रमेश द्विवेदी, अजय तिवारी, रामदास सेठ, दिनेश प्रताप सिंह, डा. राजेश शुक्ला, गोपालजी पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


 एएस जुबिली इंटर कालेज के केंद्राध्यक्ष निजामुद्दीन ने बताया कि 203 परीक्षकों द्वारा 3261 कापियों का मूल्यांकन किया गया।

वहीं बीएलजे के केंद्राध्यक्ष श्यामजी सोनी ने बताया कि 15 डिप्टी हेड और 50 परीक्षकों द्वारा 4750 कापियों का मूल्यांकन किया गया। इसी प्रकार राजस्थान इंटर कालेज के केंद्राध्यक्ष डा. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि 41 परीक्षकों द्वारा लगभग 350 कापियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें