फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीएड की प्रवेश परीक्षा नौ जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएड में प्रवेश के लिए नौ जून को परीक्षा का आयोजन किया गया है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 1692 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल केबी पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तैयारियां की जा रही हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नगर के जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, राजस्थान इंटर काॅलेज, बीएलजे इंटर काॅलेज और महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों के व्यवस्थापकों को परीक्षा के लिए व्यवस्था कराने को कहा गया है। परीक्षा सीसी कैमरे और मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें