फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस के लिए छात्र को पीटा

Wed, 08 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
झांसी, शिक्षा, प्राइमरी स्कूल - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ स्थित एक विद्यालय के शिक्षक ने एक माह की फीस नहीं जमा करने पर कक्षा तीन के एक छात्र की बुरी तरह से पिटाई कर सोमवार को विद्यालय से निकाल दिया। परिवार वालों ने विद्यालय में हंगामा किया। वे आरोपी शिक्षक के खिलाफ की मांग पर अड़े थे। प्रधान पति ने लोगों को  समझाबुझा कर शांत कराया।  
राजगढ़ निवासी पिंटू सोनी का पुत्र गांव के एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। सोमवार को छात्र जब परीक्षा देने पहुंचा तो प्रधानाध्यापक ने उसको रोक लिया। कहा कि जब तक फीस नहीं जमा करेगा तब तक उसे परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। उसने फीस लाने के लिए घर जाने को कहा लेकिन जब छात्र नहीं गया तो प्रधानाध्यापक ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की और विद्यालय से निकाल दिया। बालक रोते हुए घर पहुंचा। उसका चेहरा लाल था जबकि कान सूज गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
  यह देख कर घर वाले आगबबूला हो गए। विद्यालय पहुंच कर प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाने लगे।लोगों से घिरा देख प्रधानाध्यापक ने अपने सहयोगियों को फोन कर बुलाया। इसी दौरान प्रधानपति राजकुमार सिंह पहुंच गए और प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि छोटी सी बात के लिए बच्चाें को इतना नहीं मारा जाता है। प्रधानपति के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें