हलिया। वन क्षेत्र अभयारण्य में जगह-जगह हुए अवैध कटान को लेकर डीएफओ कैमूर ने बीट इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
हलिया वन रेंज के अभ्यारण क्षेत्र के सगरा तथा मटिहरा वन क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध कटान की शिकायत की गई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए रेंजर हलिया ने दो लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीएफओ तापस मिहिर ने जांच के दौरान बीट इंचार्ज रामदास को निलंबित कर दिया। डीएफओ ने कहा अवैध कटान की टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण कर काटे गए पेड़ों की गणना की जा रही है। संवाद