फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: भालू ने एक के बाद सात लोगों पर किया हमला, नोच डाला मुंह, दहशत में ग्रामीण

Wed, 22 Mar 2023 09:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के नेगुरा बान सिंह गांव में बुधवार को भालू का आतंक छाया रहा। खेत में छिपे भालू ने एक के बाद एक हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। किसी का मुंह नोचा तो किसी के पीठ और कंधे पर वार किया।
विज्ञापन
इसी भालू ने ग्रामीणों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के नेगुरा बान सिंह गांव में बुधवार को भालू का आतंक छाया रहा। खेत में छिपे भालू ने एक के बाद एक हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया। किसी का मुंह नोचा तो किसी के पीठ और कंधे पर वार किया। इसके बाद भालू बघेड़ा कला गांव पहुंचकर एक मकान में घुस गया। वन विभाग की टीम मकान का दरवाजा बाहर से बंद कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। पिंजड़ा मंगाया गया है। इसके बाद उसे बंद कर जंगल में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


जंगल से भटककर भालू बुधवार सुबह जिगना थाना क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव में पहुंच गया। भालू देख ग्रामीणों ने खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर वन रक्षक अवधेश कुमार यादव, पिंटू लाल आदि पहुंचे। वन विभाग की टीम नेगुराबान सिंह गांव पहुंची तो भालू अरहर के खेत में था।

तीन घंटे बाद भालू निकल कर नेगुरा बान सिंह गांव से होते हुए भतड़ा, जिगना बारी होकर यादवपुर पहुंच गया। वहां सियाराम (65), तानिया (16), नपीता (18) को घायल कर भालू बिहसड़ा कला के मुराजपुर गांव पहुंच गया। वहां सुरेश (40) निवासी मुराजपुर, विकास (30), विनय (27) निवासी रूदईपुर, पार्वती मौर्या (50) निवासी बिहसड़ा कोइरान को घायल करते हुए बघेड़ा कला गांव पहुंच गया।

विज्ञापन

खाली पड़े मकान में घुसा भालू

ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहां तेजू बिंद के मकान में घुस गया। मकान में कोई नहीं था। पीछा करते हुए पहुंची वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजा बंद कर घेराबंदी कर दी है। मौके पर एसडीओ एपी सिंह और वन क्षेेत्राधिकारी केके सिंह पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी लालगंज केके सिंह ने कहा कि भालू जंगल से भटक कर गांव में चला गया है। कमरे में बंद भालू की घेराबंदी की गई है। पिंजड़ा मंगवाया गया है। पिंजड़ा आने के बाद उसे पकड़ कर जंगल छोड़ा जायेगा ।
विज्ञापन

एक दिन पहले बघेड़ा खुर्द में दिखा था भालू

 इसके पूर्व बघेड़ा खुर्द के बोधीराम के तारा में मंगलवार की रात भालू देखा गया था। वहां करीब 150 किसान खेती करने के लिए डेरा बना कर रहते हैं। मंगलवार की रात राजकुमार, राजकमल, श्यामा देवी, लल्लू आदि ने भालू देखकर शोर मचाया तो वह जंगल की ओर चला गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें