फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोजगार परक योजनाओं में बैंक नहीं ले रहे रूचि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम सुशील कुमार पटेल ने रोजगार परक योजनाओं में बैंकों के असहयोग पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी ने मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बताया कि जिले को भौतिक लक्ष्य 60 एवं वित्तीय लक्ष्य 116.40 लाख रुपये आवंटित किया गया है, जिसके सापेक्ष भौतिक 182 तथा वित्तीय 276.21 लाख रुपये का आवेदन पत्र आन लाइन बैंक शाखाओं को प्रेषित किया गया है। लेकिन अभी एक भी आवेदन पत्र को बैंकों के द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। इसी प्रकार एक जनपद एक उत्पाद योजना में भी जनपद के भौतिक लक्ष्य 110 एवं वित्तीय लक्ष्य 275 लाख रुपये के आवंटन के सापेक्ष साक्षात्कार के माध्यम से 84/244 लाख रुपये का आवेदन आन लाइन विभिन्न बैंकों को भेजा गया है, परन्तु इस योजना में भी बैंकों के द्वारा किसी प्रकार रुचि नहीं ली जा रही है।
डीएम ने बैंकों के द्वारा लाभार्थी परक एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देते लिये उद्यमियों का सहयेाग प्रदान न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित किया गया कि जिस बैंकों में योजनाओं के आवेदन भेजे गये उन्हें तत्काल कार्रवाई कराते हुये वितरण सुनिश्चित करायें अन्यथा संबंधित बैंक के विरुद्ध उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की जाएगी। अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुजहरा से तिलठी वाया पटेहरा चिंदलीख सड़क निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि प्रस्ताव व स्टीमेट बनाकर शासन को स्वीकृति के लिये भेजा जा चुका है। बैठक में औद्योगिक आस्थान पथरहिया व चुनार में जिस उद्यमी के द्वारा शेड आवंटित कराने के बाद कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उसे एक सप्ताह का नोटिस देकर खाली कराने की कार्रवाई के भी निर्देश दिए । बैठक में अन्य बिन्दुओं के अलावा औद्योगिक आस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, प्रबंधक लीड बैंक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग देवपाल, विद्युत मनोज कुमार यादव के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें