अदलहाट के सरदार पटेल इंका कोलना मैदान पर क्षेत्रीय खेल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी फोटो श्रोत संव
अदलहाट। सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना में बुधवार से दो दिवसीय 69वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (जरगो क्षेत्र) का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शाम तक चले बालक वर्ग के खेल में जयहिंद इंटर कॉलेज अहरौरा 10 स्वर्ण पदक के साथ ओवर ऑल चैंपियन रहा। दूसरे स्थान पर तीन स्वर्ण पदक के साथ नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा रहा।
सीनियर वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में शिवम गुप्ता (जय हिंद अहरौरा), जूनियर वर्ग में सौरभ टेंगे (तावा प्रक्षेप, हैमर थ्रो) द्वितीय, सब जूनियर वर्ग में मुबारक नपा अहरौरा 100, 200 व लंबी कूद में स्वर्ण पदक के साथ अपने-अपने वर्ग में चैंपियन रहे। सीनियर वर्ग में लंबी व ऊंची कूद में जितेंद्र (जय हिंद अहरौरा) प्रथम, नीरज नपा अहरौरा (800, 1500) में प्रथम रहा। जूनियर वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अहमद खां इंका रूपोधा प्रथम, 600 मीटर दौड़ में पृथ्वी राज सिंह श्रुतिहार सहित अन्य खेलों में बच्चों ने प्रतिभाग कर पदक जीते। इसके पूर्व क्षेत्रीय खेल का शुभारंभ प्रधानाचार्य धर्मराज सिंह ने किया। खेल निर्णायक मंडल में प्रवीण सिंह, भुनेश्वर पांडेय, राजेश कुमार सिंह, कमलेश पांडेय, सूर्यमणि, कमलेश सिंह रहे। संचालन डॉ़ पंकज कुमार सिंह ने किया। इस दौरान रामआसरे सिंह, तेज बहादुर सिंह, सुरेश कुमार, नंद किशोर सिंह मौजूद रहे।