फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ड्यूटी पर नहीं गया बैंककर्मी, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। दुमदुमा मोहल्ले में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में बैंककर्मी बबलू वाल्मीकि (46) का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल में किया। मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि वह कुछ दिन से तनाव में थे। बबलू वाल्मीकि इंडियन बैंक रार्बटसगंज के बढ़ौली शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। पत्नी गीता नरायनपुर ब्लॉक के एक गांव में सफाईकर्मी के पद पर काम करती हैं। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे पत्नी नरायनपुर गईं थी। बैंककर्मी ड्यूटी नहीं गया। घर पर रुका था। मृतक की पुत्री स्वाति जब दोपहर में स्कूल से घर पहुंची तो पिता को कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटकते देख वह रोने लगी। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक की पत्नी को देने के साथ ही पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक को दो पुत्रियां श्वेता और स्वाति हैं। श्वेता विवाहित है। स्वाति नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि बैंक कर्मी के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें