फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में अमन चैन के लिए झुके सिर, मांगी दुआ और दी कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कुर्बानी का त्योहार बकरीद अकीदत के साथ मनाया गया। सोमवार की सुबह ईदगाहों, मस्जिदों पर अकीदत के साथ नमाज अदा की गई और मुल्क व समाज की सलामती की दुआ मांगी गई। इसके साथ ही लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकवाद दी। दिनभर कुर्बानी का दौर चलता रहा। लोगों ने मुहब्बत और भाईचारे के त्योहार पर घरों में स्वादिष्ट सेवइयों सहित लजीज व्यंजन बनाए व घर आए मेहमानों को परोसा।
विज्ञापन

नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। रूट डायर्वजन करने के लिए जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई थी। सोमवार को सुबह से सड़कों पर अकीदतमंद नए-नए परिधान पहनकर ईदगाह व मस्जिदों तक पहुंचे, वहीं घरों में बच्चे खुशी से उछलते नजर आए। नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा स्थित ईदगाह पर शहर इमाम ने सुबह पौने आठ बजे नमाज पढ़वाई। नमाज अदा करने के बाद शांति का पैगाम दिया गया तथा बकरीद त्योहार की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। शहर इमाम ने बताया कि यह पर्व कुर्बानी का है। त्योहार के दिन गरीब व असहायों को जितनी मदद हो सके करनी चाहिए। बकरीद पर घरों में तरह-तरह के लजीज व्यंजनों सहित सेवई, सूखे मेवे, दही बड़ा, फल आदि की व्यवस्था की गई थी। मुस्लिम बंधुओं के घर पर पर्व की मुबारकबाद देने पहुंचे मेहमानों और दोस्तों की खातिरदारी की गई। पर्व पर पूरे दिन मिलनेजुलने व खाने-खिलाने का दौर चलता रहा। त्योहार के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से साफ-सफाई सहित पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की गई थी। नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा पर सुबह से ही रुट का डायर्वजन कर दिया गया था। जिले के सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों के समीप बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। उधर अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए खुफिया विभाग को भी सक्रिय किया गया था।
बकरीद का त्योहार ग्राम्यांचलों में अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों में नमाज आदा करने के बाद जगह-जगह कुर्बानियां दी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। नए परिधान में सजधज कर कई अपने ईष्ट और मित्रों के घर पहुंचे। जहां लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरी, चितावनपुर समेत अन्य स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। जगह-जगह नमाज बाद कुर्बानियां दी गई। पड़री: थाना क्षेत्र के भरपुरा, धरमदेवा समेत अन्य स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा हुई। जिगना: छानबे क्षेत्र के विजयपुर, नरोइया, हरगढ, बिहसडा, भांवा, जरैला, मिश्रपुर, गोडसर, गोगांव, बिरोही, चितौली, पकरी, अकोढी व नदिनी सहित कई स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। हलिया: क्षेत्र के लगभग एक दर्जन मस्जिदों में अकीदत व भाईचारे के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में जाकिर हाफिज ने नमाज अदा कराई। क्षेत्र के महुगढ़, पंवारी खुर्द, बबुरा खुर्द, सोनगढा, राजपुर, महेशपुर, धमौली, पर्शिया, बड़ौहा, मनीगढ़ा आदि मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद की बधाई दिए। जमुई: चुनार क्षेत्र के शुकुलपुरा, जमुहार, दुमदुमा, सरैया सिकंदरपुर मस्जिदो में चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति ढंग से बकरीद की नमाज अदा की गई। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहन कर मस्जिदो में नमाज करने के लिए पहुंचे। अदलहाट: लगभग एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में अकीदत व भाईचारे के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई। सभी मस्जिदों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सौहार्दपूर्ण ढंग से बकरीद की नमाज अदा की गई। क्षेत्र के गरौङी, भुईलीखास, नैठी, पथरौरा,खिरौङी, भलवा, देवदासी, बरेंव, रसूलपुर, बेगपुर अगरसंड, जफराबाद, दौलताबाद, कोलउंद, रामपुर आदि मस्जिदों में शांति पूर्ण ढंग से नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद की बधाई देते हुए कुर्बानी के लिए आमंत्रित किया। कछवां: क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने विशेष नमाज अदा की। इस दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी। एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। मुबारकबाद देने के पश्चात खुदा की राह में बकरों की कुर्बानी दी। नमाज के बाद बाहर निकले लोगों ने मिलकर बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी कछवां ईदगाह व बाजार में ठेलों पर लगे पकौडी व जामुन का जमकर लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें