जिगना। विरोही में मंगलवार को वीरभद्र विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्र्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, गैपुरा मंडल अध्यक्ष इंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से पहलवानों का परिचय लेकर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
कुल 15 जोड़ी कुश्ती कराई गई। जिसमें से 13 कुश्ती में हारजीत और दो कुश्ती बराबरी पर छूटीं। दंगल में बजरंगी दास अयोध्या और टमाटर लाल मिर्जापुर के बीच मुकाबला रोचक रहा। बजरंगी दास अयोध्या ने टमाटर लाल मिर्जापुर को हराकर 4100 रुपये का इनाम जीता। दंगल का संचालन तेजबली सिंह, शमशेर बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह व विश्वेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, प्रिंस सिंह, सुदामा सिंह, हर्ष दुबे, सर्वेश शुक्ला, पन्ना लाल पटेल, गिरजा शरण सिंह, श्रीराम, धीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, बब्बू सिंह, लाल बहादुर, अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे ।