मिर्जापुर। संत गाडगे की जयंती पर मंगलवार को अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गाडगे को पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि समाज के निचले तबके को विकास की मुख्यधारा में लाने और समाज में सदियों से फैले रूढ़िवाद को दूर करने वालों में बाबा संत गाडगे का सर्वोपरि स्थान है। सांसद ने कहा कि जब भी बाबा गाडगे किसी गांव में प्रवेश करते थे तो सबसे पहले रास्ते एवं आसपास की सफाई करते। बाबा के इस तरह के परोपकार से स्वत: ही समझा जा सकता है कि बाबा का व्यक्तित्व कितना महान था। बाबा ने अपना सारा जीवन एक सच्चे निष्काम कर्मयोगी के तौर पर व्यतीत किया।