फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आयुर्वेदाचार्य की डिग्री, चला रहे थे एलोपैथिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन और आयुर्वेदाचार्य की डिग्री वाले डॉक्टर के भरोसे चल रहे एलोपैथ अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सीज कर दिया। अस्पताल मेें भर्ती मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के छापे की भनक लगते ही कई अस्पताल संचालक शटर गिराकर भाग गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम शनिवार को दोपहर कलवारी स्थित संगम हॉस्पिटल पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल संचालित हो रहा है। अस्पताल के संचालक डाॅ. शिव कुमार के पास आयुर्वेदाचार्य की डिग्री थी। इसके बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया।
हॉस्पिटल में भर्ती सीमा बेगम पत्नी मोहम्मद सुल्तान निवासी रामपुर रिक्शा वहीं फूलमती निवासी पेढ़ सोनभद्र को एंबुलेंस से मड़िहान सीएचसी भेजा गया। वहीं, शाहिदा पत्नी शब्बीर बेलपुरी कुरना राबटर्सगंज लौट गई। महिला चिकित्सकों के बिना ऑपरेशन कर तीनों का प्रसव कराया गया था।
विज्ञापन

सीमा बेगम के पति मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि उनके पत्नी के गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गगई थी। अस्पताल में कोई भी डिग्रीधारक कर्मचारी नहीं मिला। मरीजों के बेड हेड टिकट भी नहीं बनाए गए थे। नोडल अधिकारी ने बताया कि कलवारी में अवैध अस्पताल को सीज किया गया है। जांच के दौरान जीवन ज्योति हॉस्पिटल और साईं हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रीन्युअल कराने के लिए कहा गया। जांच टीम में नवनीत सिंह, राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अरुण पाठक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें