फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भूजल संरक्षण के लिए निकली जागरूकता रैली

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो, भूजल संरक्षण के लिए जनजागरुकता रैली निकालते लोग, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में चल रहे भूगर्भ जल सप्ताह के तहत बुधवार को भूजल संरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ने नगर का भ्रमण कर लोगों को भूजल बचाने का संदेश दिया। इसी के साथ ही एक सप्ताह से चल रहे भूजल सप्ताह का समापन किया।
विज्ञापन

पथरहिया स्थित विकास भवन से निकली लघु सिंचाई विभाग की जागरूकता रैली को सीडीओ विशाल कुमार ने रवाना किया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि भूगर्भ जल का संचयन करने में सभी सहयोग करें। प्रयास करें कि इसका कम से कम दोहन हो या वह निरर्थक न बहने पाए। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता महीप कुमार वर्मा ने एक सप्ताह के भूजल संरक्षण का समापन करते हुए कहा कि भूजल के प्रयोग के प्रति हम सभी को सचेत व सतर्क रहना पड़ेगा। रैली विकास भवन से निकल कर भरुहना स्थित पटेल चौक तक गई। पूरे रास्ते रैली में शामिल लोगों ने आम लोगों को भूजल संरक्षण के बारे में पंपलेट बांटकर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें