जिगना ओवरब्रिज के डिवाइडर के पास बुधवार रात करीब आठ बजे कार की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजारवासियों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
बसंतपट्टी निवासी संजय शर्मा (42) बुधवार रात ऑटो लेकर जिगना से घर जा रहे थे। ओवरब्रिज के डिवाइडर के पास वह खड़े थे, तभी मांडा रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदारों ने तत्काल उन्हें पीएचसी सर्रोई पहुंचाया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि संजय की हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद