फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीसीएम में पीछे से टकराया ऑटो, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के दूधनाथ तिराहे पर एक ढाबा के पास बुधवार को सुबह ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक डीसीएम को आगे आकर रोकने के बाद पीछे से ऑटो जा टकराई। इस हादसे में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक बालक की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए जानबूझ कर वाहन रोकने का आरोप लगाया। वाराणसी जनपद के शिवपुर इलाके से एक परिवार बुधवार को सुबह ऑटो से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन व मुंडन संस्कार कराने के लिए जा रहा था। ऑटो दूधनाथ तिराहा स्थित एक ढाबे के पास पहुंची था। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने एक डीसीएम के आगे आकर उसे रोक दिया। इससे चालक को अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, डीसीएम अचानक रुकने से पीछे आ रहा ऑटो उसमें जाकर टकरा गया। इससे ऑटो सवार अभिषेक कुमार (29), सुरेश प्रसाद (60), मनोरमा देवी (45), शांति देवी (55), खुशबू कुमारी (13), रिया (14), आदित्य (3), सुरेश प्रसाद (50) समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यातायात पुलिस कर्मियों ने अचानक डीसीएम को आगे आकर रोका। इस कारण से हादसा हुआ। प्रतिदिन यातायात पुलिसकर्मी अवैध वसूली के लिए दूधनाथ तिराहे पर खड़े होकर जांच करते हैं। डीसीएम चालक मनोज कुमार ने बताया कि वह बिहार से किताब-कापी लेकर आ रहे थे। पुलिस वालों ने डीसीएम के आगे आकर गाड़ी रोकवा दिया। इस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि डीसीएम को यातायातकर्मी द्वारा रोका गया। पीछे से उसमें ऑटो टकरा गया। ऑटो सवार लोग घायल हो गए। सभी की स्थिति सामान्य है। मामले की जांच सीओ यातायात को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें